Manoj Dey Biography - Income, Success Story

 Manoj Dey Biography - Income, Success Story


Hello, प्रिय मित्रों आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसे शख्स की बात कर रहे हैं जिसने यूट्यूब पर लंबे समय तक स्ट्रगल करके अपनी जिंदगी को संवारा है जो कभी बहुत ही गरीब परिवार से थे अपनी पढ़ाई तक के इनके पास पैसे नहीं थे इनका नाम Manoj Dey है और यही नाम इनके यूट्यूब चैनल का है।

इन्होंने अपने केरियर को इतना ज्यादा संवारा है की इनकी कहानी सुनकर आपके मन में भी उत्साह का भाव पैदा होगा।

Manoj Dey Biography-Income, Success Story


     1. Manoj Dey कौन है ?
     2. Family ?
     3. Struggle Story ?
     4. Favorite Things (पसंदीदा चीजें) ?
     5. Social Media Link ?
     6. Total Net Worth ?


1. Manoj Dey कौन है ?


Manoj Dey झारखंड राज्य के धनबाद जिले में एक छोटा सा गांव झरिया के रहने वाले हैं जहां उनका 12 जुलाई 1997 को जन्म हुआ था।

मनोज दे एक सक्सेसफुल यूट्यूबर है और सोशल मीडिया इन्फ्लेशर है इनका मैन चैनल Manoj Dey जिस पर ये यूट्यूब से जुड़े सारे अपडेट देते रहते हैं ये अपनी खुद की जिंदगी के स्ट्रगल के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने में मदद करते है इनका मानना है कि गरीब परिवार से लड़के जिनका फैमिली बैकग्राउंड बहुत ज्यादा ख़राब है वह अपनी पढ़ाई और दूसरे काम के साथ यूट्यूब पर स्ट्रगल करके अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं।

मनोज दे की जिंदगी का परिचय भी कुछ इसी प्रकार रहा जो बहुत ही ज्यादा उत्साह व मेहनत भरा है तो आगे जरूर पढ़ें।

2. Family ?


Manoj Dey अपने परिवार में माता-पिता के साथ ही रहते हैं इनके परिवार में माता-पिता व दो बड़ी बहनें हैं बहनों की शादी हो चुकी है और मनोज दे की अभी तक शादी नहीं हुई है लेकिन इनकी एक गर्लफ्रेंड है जिनका नाम "ज्योति श्री महतो" है।

मनोज दे के पिताजी साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं जिससे वे महिने का 5-6 हजार रुपए कमाते थे और जिसके कारण अपने परिवार का पालन-पोषण खर्चा मुश्किल से निकलता था और इनकी माताजी घरेलू कार्य करती है।

Manoj Dey Biography-Income Success Story


3. Struggle Story ?


तो दोस्तों मनोज दे की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने 1-12 तक की पढ़ाई पास के गवर्नमेंट स्कूल से की है क्योंकि पैसों की कमी के कारण अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ पाएं और यह पढ़ने में बहुत ही अच्छे थे इनका क्लास में हमेशा 1st, 2nd या 3rd रैंक आता था।

अब बात आती है 12th पास के बाद की तो मनोज दे के पिताजी ने बोला की कोई ऐसी डीग्री ले लो जिससे कोई अच्छी खासी जॉब मिल जाए और दोस्तों मनोज दे का कहना है कि इनके बिहार झारखंड में सबको एक ही रास्ता नजर आता है वो है सरकारी जॉब लेकिन मनोज दे का मानना है कि वह कुछ अलग करना चाहते थे।

अब 12th पास के बाद मनोज दे B. Tech या Diploma करना चाहते थे लेकिन पैसे की समस्या की वजह से दोनों ही नहीं कर पाए तो अब इन्होंने ITI करने का प्लान बनाया परन्तु इसके एडमिशन के लिए 15 हजार रुपए की जरूरत थी तो इनके पास एक कम्प्यूटर था जो इनके पापा ने गिफ्ट में दिया था वह बैच दिया और एडमिशन लिया इसी समय के दौरान एक movie आया था 3 idiots यह movie मनोज दे ने देखा तो इन्हें पता चला कि हमें वही काम करना चाहये जिसमें हमारा इंटरेस्ट है।

मनोज दे का दो चिज़ में इंटरेस्ट था एक था singing करना और दुसरा tech रिलेटेड लेकिन इन्हें singing के बारे में तो पता चला गया था कि वह इसमें सफल नहीं हो सकते क्योंकि ना ही कभी सीखा है तो इन्होंने दुसरा तरीका चुना और टेलिकॉम शॉप पर काम करना शुरू किया और अपने पापा की हेल्प करने के लिए बच्चों को भी पढ़ाते थे इसी दौरान इन्हें यूट्यूब के बारे में पता चला कि इससे भी पैसे कमाए जाते हैं।

Manoj Dey का tech(technical) में इंटरेस्ट था तो इन्होंने Technical Manoj के नाम से चैनल खोला जिस पर लगातार  मेहनत करते गए लेकिन वह हाई CTR की वजह से disabled हो गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना दूसरा चैनल Manoj Dey के नाम से ओपन किया जिस पर सितंबर 2017 से काम करना शुरू किया और इस चैनल में पहली पेमेंट आने में 10 महीने लगे थे जो 14 हजार रुपए थे और Manoj Dey का आज के समय में बहुत बड़ा चैनल है जिससे वह लाखों रुपए महीने के कमाते हैं।


4. Favorite Things(पसंदीदा चीजें) ?


Manoj Dey को इलेक्ट्रिक गेजेट्स खरीदना बहुत पसंद हैं इनके पास apple के लगभग सारे मांडल मौजूद है ipad, tablet इत्यादि है मनोज दे को कारों का भी बहुत ज्यादा शौंक है इसके साथ ही गिटार बजाना और गाना तो अच्छा लगता ही है।

अगर हम बाइक की बात करें तो इनके पास लाल रंग बुलेट है जिसका नाम इन्होंने लाली रखा है दो बाइक और भी है गाड़ियों में इनके पास TATA Herior है व Thar को बुकिंग करवा रखा है  अभी यह फिलहाल Mercedes लेने का प्लान बना रहे हैं।

5. Social Media Link ?


मनोज दे के कुल तीन यूट्यूब चैनल है Manoj Dey के मैन चैनल पर 4 Million+ सब्सक्राइबर हो गये है और व्लोग चैनल पर 1 Million सब्सक्राइबर है वह तीसरा चैनल podcast का जो अभी शुरू किया है।

   1. Manoj Dey

       Facebook
       Instagram
       Twitter

6. Total Net Worth ?


 दोस्तों अब मनोज दे की इनकम की बात करें तो वैसे तो किसी भी यूट्यूबर की वास्तविक कमाई उसे ही पता होती है क्योंकि यूट्यूब पर कमाई वीडियो पर चलने वाले ऐंड व उनके रेवेन्यू के माध्यम से होते हैं और उसके सपोन्सर व एफिलियेट मार्केटिंग का भी रास्ता होता है लेकिन मनोज दे 15-20 लाख रुपए महीने के आराम से कमा लेते हैं।

दोस्तों आपको dreamvalue12 (dream value) टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी कैसी लगी इसी प्रकार अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को नीचे दिए गए सोशल मीडिया लिंक पर शेयर जरूर करें।

अन्य वैबसाईट पर मनोज दे की जानकारी-Manoj Dey Biography

इसे भी पढ़ें - Crazy XYZ Income - [ Biography]



टिप्पणियाँ